
मऊगंज | जब पूरा शहर गहरी नींद में सोया था, तब मऊगंज के वार्ड नंबर 12 (तेलियान टोला) में ‘मौत का सौदागर’ एक बेजुबान पर गड़ासा चला रहा था। मऊगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात ऐसी दबिश दी कि आरोपी मोहम्मद शरीफ उर्फ शरीफ खान को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस जब मौके पर पहुँची, तो वहां का नजारा देख अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए—एक गोवंश का कटा हुआ पैर और खून से सना हुआ गड़ासा आरोपी की दरिंदगी की कहानी चीख-चीख कर बयां कर रहा था।
संदीप भारतीय की ‘क्राइम फाइटर’ टीम का एक्शन:
मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारतीय को सूचना मिली थी कि शरीफ खान के घर में गोवंश वध की तैयारी चल रही है। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस टीम घर में घुसी, आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से करीब 10 किलो ताजा मांस बरामद हुआ है, जिसे ठिकाने लगाने की योजना थी।
कानून का शिकंजा: 7 साल तक की जेल!
मऊगंज पुलिस ने आरोपी पर मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि प्रदेश में गोवंश हत्या पर कानून बेहद सख्त है, जिसमें 7 साल तक की जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस खूनी कारोबार के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।













