मुरैना: मौत का ‘गणित’! परीक्षा केंद्र पर 10वीं की छात्रा की थम गई सांसें

मुरैना में मातम: बोर्ड परीक्षा देते समय छात्रा की अचानक मौत; गणित का पेपर लिखते-लिखते ‘जिंदगी’ की जंग हारी वर्षा।

मुरैना | मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। बानमोर स्थित पंडित नेहरू परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को कक्षा 10वीं का गणित का पेपर दे रही छात्रा वर्षा कुशवाह की अचानक मौत हो गई। परीक्षा केंद्र पर पेपर लिखते समय छात्रा अचानक घबराहट का शिकार हुई और बेहोश होकर गिर पड़ी। जब तक परिजन उसे ग्वालियर अस्पताल ले जाते, रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। इस घटना ने पूरे प्रदेश की परीक्षा व्यवस्था और दबाव प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हँसते-खेलते गई थी परीक्षा देने:

ग्वालियर के हस्तिनापुर क्षेत्र के चकुनारा गाँव की रहने वाली वर्षा कुशवाह अपने भाई अंकेश के साथ बड़े उत्साह से बोर्ड परीक्षा देने पहुँची थी। वह अपने चाचा के साथ पंडित नेहरू स्कूल केंद्र पर गणित का कठिन पर्चा हल कर रही थी। किसी ने नहीं सोचा था कि घर से परीक्षा देने निकली बेटी वापस नहीं लौटेगी।

उड़न दस्ते की हलचल और घबराहट:

परिजनों ने परीक्षा केंद्र के माहौल पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतका के चाचा अजय कुशवाह का सीधा आरोप है कि परीक्षा के दौरान जब ‘उड़न दस्ता’ (चेकिंग टीम) केंद्र पर पहुँचा, तो उसकी अचानक हलचल और सख्ती को देखकर वर्षा बुरी तरह घबरा गई। वह इस मानसिक दबाव को झेल नहीं पाई और कुछ ही क्षणों में बेहोश हो गई।

अस्पताल पहुँचने से पहले ही बुझ गया चिराग:

स्कूल स्टाफ ने वर्षा को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन हालत बिगड़ती देख उसके चाचा को बुलाया गया। उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही वर्षा ने दम तोड़ दिया। ग्वालियर पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे ‘मृत’ घोषित कर दिया।

पुलिस और प्रशासन का पक्ष:

बानमोर थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि छात्रा की तबीयत बिगड़ने और ग्वालियर ले जाते समय मौत की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’