रीवा निगम में हेमंत त्रिपाठी को अतिरिक्त प्रभार, राजस्व कार्यों की सौंपी गई जिम्मेदारी

रीवा नगर प्रशासन में एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। नगर पालिक निगम रीवा के आयुक्त द्वारा जारी पत्र क्रमांक 5259 दिनांक 16.12.2025 के माध्यम से हेमंत त्रिपाठी को एक अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हेमंत त्रिपाठी, जिनका मूल पद राजस्व निरीक्षक है और मूल निकाय नगर पालिक निगम रीवा है, वर्तमान में सहायक परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण रीवा के रूप में पदस्थ हैं। साथ ही वे वर्तमान में मनगवां में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी का दायित्व भी संभाल रहे हैं।

अब उन्हें प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनगवां के दायित्व के साथ-साथ नगर पालिक निगम रीवा में राजस्व कार्यों के संपादन हेतु भी पदस्थ किया गया है। इस आदेश के बाद वे दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए निगम क्षेत्र में राजस्व से जुड़े कार्यों के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, राजस्व वसूली और संबंधित कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है, जिससे निगम क्षेत्र में लंबित प्रकरणों के निराकरण और आय वृद्धि में तेजी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’