मऊगंज पुलिस की अनूठी पहल: सेना में भर्ती होने जा रहे लाडलों को दी विदाई।

मऊगंज | मऊगंज जिले के युवाओं में देश सेवा का जज्बा कूट-कूट कर भरा है। इसी उत्साह को नई ऊर्जा देने के लिए पुलिस अधीक्षक मऊगंज के निर्देशन में एक भव्य विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस ग्राउंड मऊगंज से मिलिट्री भर्ती (अग्निपथ योजना व अन्य) में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं के जत्थे को पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनके सफल भविष्य की कामना की।

अनुशासन और परिश्रम ही सफलता की कुंजी

एसडीओपी सची पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का हिस्सा बनना गर्व की बात है। उन्होंने अभ्यर्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अनुशासन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास ही उन्हें जीत दिलाएगा। उन्होंने संदेश दिया कि पूरी निष्ठा के साथ मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, पूरा जिला आपके साथ खड़ा है।

सुरक्षित यात्रा और उज्ज्वल भविष्य की कामना

यातायात प्रभारी मऊगंज नरेश प्रताप सिंह ने भी अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं को सुरक्षित यात्रा के टिप्स दिए और कहा कि पुलिस विभाग हमेशा युवाओं के कौशल और उनके सपनों को उड़ान देने के लिए तत्पर है। पुलिस ग्राउंड में आयोजित इस गौरवमयी कार्यक्रम में अभ्यर्थियों के परिजनों की आँखों में गर्व के आंसू और चेहरों पर जीत की उम्मीद साफ नजर आ रही थी।

विदाई के समय भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस पहल से युवाओं के मनोबल में भारी वृद्धि देखी गई है, जो अब मऊगंज का नाम रोशन करने के लिए भर्ती स्थल की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

Mauganj-नैकिनिया माता मंदिर चोरी ने खोल दी मऊगंज की सुरक्षा व्यवस्था की परतें! घंटियां और प्रतिमा की आंखें चोरी, रतनगवां के युवकों ने पकड़ा संदिग्ध; अब सवाल—क्या एक मंदिर की चोरी से खुलेगा पूरे जिले की चोरियों का राज?