बेलौही जलप्रपात में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध बेलौही जलप्रपात शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनीखेज बन गया, जब ग्रामीणों ने जलधारा में एक अज्ञात शव तैरता हुआ देखा। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय खोबरागड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

हालांकि, जलप्रपात की दुर्गम पहाड़ियों और फिसलन भरी चट्टानों के कारण शुक्रवार को शव को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया। आखिरकार शनिवार सुबह ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, शव काफी पुराना और क्षतिग्रस्त स्थिति में है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के सभी थानों को गुमशुदगी की सूचना भेजी है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। इस रहस्यमय मामले की जांच में पुलिस गंभीरता से जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’