नईगढ़ी में नशे का ज़हर पकड़ा गया – दो गिरफ्तार, 120 शीशियां नशीली कफ सिरप जब्त

मऊगंज, मध्यप्रदेश | मऊगंज ज़िले की नईगढ़ी थाना पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि नशे के सौदागरों के लिए इस ज़मीन पर कोई जगह नहीं है। मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह परिहार एवं एसडीओपी श्रीमती सची पाठक के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 30 जून को थाना प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो शातिर तस्करों को उस वक्त रंगे हाथों धर दबोचा, जब वे एक पल्सर मोटरसाइकिल से बोरी में भरकर नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप बिक्री के इरादे से ले जा रहे थे। इस कार्रवाई से एक दिन पहले, 29 जून को ही पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से गढ़ से नईगढ़ी की ओर नशीली सिरप लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही रिमारी मोड़ पर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से सफेद बोरी में 120 शीशी कोडीन फॉस्फेट युक्त नशीली कफ सिरप (Onarex) बरामद की गई, जिसकी बाज़ार में कीमत लगभग ₹24,000 आँकी गई है। साथ ही एक बिना नंबर की नीली पल्सर बाइक, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 है, को भी ज़ब्त किया गया।

कुल ज़ब्ती:

  • 120 शीशी नशीली सिरप – ₹24,000

  • पल्सर बाइक – ₹50,000

  • कुल ज़ब्ती मूल्य – ₹74,000

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और मध्यप्रदेश ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. गणेश यादव, पिता कृष्णकुमार यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी लौरी, थाना गढ़, जिला रीवा।

  2. मो. रियाज उर्फ बेटू, पिता मो. नसीरुद्दीन, उम्र 22 वर्ष, निवासी धाराविभा, थाना गढ़, जिला रीवा।


जिस ज़मीन पर कभी रामायण की कथा गूंजती थी, वहां आज नशे का ज़हर बिक रहा है — लेकिन मऊगंज पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अपराधी कितने भी शातिर हों, कानून की पकड़ से बच नहीं सकते। नईगढ़ी पुलिस की यह कार्रवाई नशे के ख़िलाफ़ चल रही लड़ाई में एक सख़्त और सफल कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’