मऊगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई — हाईवे पर घेराबंदी कर पकड़ी गई 14 पेटी नशीली कफ सिरप, एक आरोपी गिरफ्तार

मऊगंज, जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। मऊगंज पुलिस ने 14 पेटी नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस कार्रवाई ने नशा माफिया की रीढ़ पर सीधा वार किया है और यह स्पष्ट संकेत दिया है कि नशे के सौदागरों के लिए अब मऊगंज की धरती सेफ ज़ोन नहीं रही। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा ज़ोन गौरव राजपूत व उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत हुई। मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी राजेश पटेल ने इस मामले में निर्णायक कार्यवाही करते हुए टीम के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि मिर्जापुर की ओर से एक सफेद रंग की टाटा कर्व गाड़ी (एमपी 53 जेडडी 7444) में भारी मात्रा में कोरेक्स सिरप लादकर दो युवक मऊगंज की ओर आ रहे हैं। इस इनपुट पर पुलिस ने गाड़ा मोड़ हाईवे पर नाकेबंदी की। करीब सुबह 11:30 बजे जैसे ही संदिग्ध वाहन दिखाई दिया, पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने तेजी से गाड़ी मोड़ी और डिवाइडर को फांदकर रॉन्ग साइड से भागने की कोशिश की। गाड़ी का पिछला चक्का डिवाइडर में फंस गया और मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रवण सिंह पिता बृजेंद्र सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी टिकटखुर्द थाना चुरहट, जिला सीधी के रूप में हुई है। उसका एक साथी नदी की ओर भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है। वाहन की तलाशी में डिक्की और पीछे की सीट से कुल 14 पेटी कोरेक्स सिरप (कुल 1650 शीशियां) बरामद की गईं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने वाहन और नशीली सिरप को जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि नशे की इस सप्लाई चेन के पीछे छिपे बड़े चेहरों तक पहुंचा जा सके। मऊगंज पुलिस की यह कार्रवाई नशे के सौदागरों के लिए कड़ा संदेश है — अब या तो छोड़ो, या फिर जेल की सलाखों के लिए तैयार हो जाओ।

इनकी रही सराहनीय भूमिका:

इस बड़ी सफलता के पीछे निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व में टीम की सजगता और सूझबूझ रही। उप निरीक्षक अनंत कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह चौहान, पारसमणि बंसल, प्रधान आरक्षक आनंदमणि अग्रिहोत्री, राजेंद्र सिंह, आरक्षक शिवकुमार दुबे, सुरेश यादव, रजनीश यादव एवं साइबर सेल के भावेश द्विवेदी ने निर्णायक भूमिका निभाई।


नशे के इस ज़हर के खिलाफ मऊगंज पुलिस की यह ताबड़तोड़ कार्रवाई न केवल काबिल-ए-तारीफ है बल्कि यह जनता को यह भरोसा भी देती है कि कानून का शिकंजा देर-सबेर कसकर ही रहेगा — चाहे नशा बेचने वाला किसी रसूख का हो या किसी गैंग का हिस्सा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’