रीवा: लापता नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटो चालक और बोलेरो मालिक ने नशीली शराब पिलाकर की दरिंदगी; पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट

रीवा : रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक नाबालिग ने वापस लौटने के बाद पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दो युवकों ने नशीली शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है।

विश्वास में लेकर किया किडनैप:

पीड़िता के अनुसार, उसे रास्ते में कान्हा पाण्डेय नाम का एक ऑटो चालक मिला। कान्हा ने पहले उसे अपनी बातों में फंसाकर दोस्ती का नाटक किया और भरोसा जीता। इसके बाद उसने अपने दोस्त शुभम यादव को बोलेरो गाड़ी के साथ बुलाया और किशोरी को जबरन गाड़ी में बिठाकर सुनसान जगह ले गए।

नशीली शराब पिलाकर की हैवानियत:

आरोप है कि दोनों आरोपियों ने नाबालिग को जबरन नशीली शराब पिलाई और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, अगले दिन आरोपी उसे रीवा वापस लाए और एक कमरे में बंधक बनाकर रखा, जहाँ आरोपी शुभम यादव ने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस की कार्रवाई:

नाबालिग के बयान के आधार पर समान थाना पुलिस ने कान्हा पाण्डेय और शुभम यादव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

सीएसपी राजीव पाठक का बयान:

सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’