संयुक्त आयुक्त ने किया धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायज़ा

मऊगंज, कमिश्नर कार्यालय के संयुक्त आयुक्त विकास सुदेश मालवीय ने गुरुवार को मऊगंज जिले के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विकासखण्ड हनुमना के अंतर्गत आने वाले हर्दी खरीदी केंद्र का भ्रमण किया, जहां समिति प्रबंधक और खरीदी प्रभारी मौजूद रहे।

संयुक्त आयुक्त मालवीय ने मौके पर किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का विस्तार से जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि केंद्र में किसानों के बैठने व खड़े होने के लिए छाया की उचित व्यवस्था, पीने के पानी, तथा ठंड से बचाव के लिए अलाव की सुविधा उपलब्ध है। किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक संसाधनों को सुनिश्चित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी जानकारी दी कि केंद्र में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है, जिससे खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा न आए। संयुक्त आयुक्त ने खरीदी प्रभारी को निर्देशित किया कि अब तक उपार्जित धान का तुरंत उठाव कराकर उसे गोदामों में सुरक्षित भंडारण कराया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धान गोदाम तक पहुंचने के बाद ही किसानों को भुगतान स्वीकृत किया जाएगा, इसलिए उठाव और भंडारण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

उन्होंने केंद्र में चल रही खरीदी प्रक्रिया को संतोषजनक बताते हुए कहा कि धान का उपार्जन पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’