हेडमास्टर की हरकतें कैमरे में कैद, मऊगंज कलेक्टर का नोटिस

*मऊगंज, मध्यप्रदेश|* शिक्षा के मंदिर में जब शिक्षक ही असंवेदनशील हो जाएं, तो न सिर्फ व्यवस्था पर सवाल उठते हैं बल्कि भविष्य अंधेरे में नजर आता है।
हनुमना जनपद अंतर्गत खटखरी कन्या हायर सेकंडरी संकुल के अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय टटिहरा में पदस्थ हेडमास्टर श्यामसुंदर प्रजापति की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला तब सामने आया जब अंग्रेजी विषय के चयनित अतिथि शिक्षक रमाशंकर पांडे को ज्वाइनिंग देने से हेडमास्टर ने दो बार मना कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग कर शिक्षक का अपमान भी किया। पीड़ित की शिकायत पर हमारी मीडिया टीम जब मौके पर पहुंची तो हेडमास्टर श्यामसुंदर प्रजापति स्कूल में नदारद मिले। पूछताछ के दौरान वे एक स्थानीय घर में छिपते नजर आए। जब उन्हें कैमरे में कैद किया गया, तो उन्होंने पहले खुद को पहचानने से इनकार कर दिया और फिर दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर इंतजार के बाद जब वे बाहर निकले, तो पत्रकारों से बचते हुए वे बारिश में खेतों की ओर भाग खड़े हुए, जैसे किसी अपराधी को रंगे हाथों पकड़ा गया हो। कैमरे में उनकी यह हरकत साफ-साफ कैद हुई है। जब उनसे सवाल पूछा गया कि वे ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं, तो उन्होंने पत्रकार को धमकाते हुए कहा – “भाग जा नहीं तो मारब त बियाइ देब।” इस पूरे घटनाक्रम ने न सिर्फ शिक्षा विभाग की साख पर सवाल उठाए हैं, बल्कि यह दिखाया है कि कैसे कुछ अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। *मीडिया की रिपोर्टिंग और जनदबाव के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है।* मऊगंज कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रधानाध्यापक श्यामसुंदर प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हनुमना द्वारा विद्यालय के निरीक्षण के दौरान हेडमास्टर बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में छात्रों की संख्या भी बेहद कम मिली। शासकीय कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता के गंभीर आरोपों को लेकर कलेक्टर ने उन्हें तीन दिवस में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’