बोलैरो से तस्करी की शराब पकड़ाई – मऊगंज पुलिस ने किया नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश

मऊगंज, मध्यप्रदेश- मऊगंज जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनुमना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी अनिल काकडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 जून 2025 को एक मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। टीम में सहायक उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा, आरक्षक अतुल तिवारी और मनीष पांडे शामिल थे। सूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से शराब लाकर मऊगंज क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी। बोलेरो वाहन (UP63 N 5282) को पारदेश्वर मंदिर के पास घेराबंदी कर रोका गया, जहां तलाशी में पुलिस को भारी मात्रा में शराब मिली।

तलाशी में बोलेरो से कुल 40 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें:

  • 35 पेटी देशी प्लेन मदिरा

  • 3 पेटी जेनियम शराब

  • 2 पेटी अंग्रेजी शराब (IB और MD ब्रांड) शामिल थीं।

इस शराब की कुल मात्रा 359.28 लीटर पाई गई जिसकी बाज़ार कीमत ₹1,73,046 आंकी गई है। ये शराब उत्तर प्रदेश से मऊगंज के ग्रामीण क्षेत्र में बिक्री के उद्देश्य से लाई जा रही थी। वाहन चालक की पहचान राकेश गुप्ता, निवासी वार्ड क्रमांक 13, भाठी, हनुमना के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि शराब कोरोई (उत्तर प्रदेश) से लाकर यहां सप्लाई करने की योजना थी, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

https://www.facebook.com/share/v/1EspbtwkAz/

पुलिस ने मौके पर ही शराब का सैंपल लेकर शेष माल को सील किया और वाहन समेत पूरे माल को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई को मऊगंज एसडीओपी सच्ची पाठक, एसपी विक्रम सिंह, एवं एएसपी दिलीप सोनी के निर्देशन में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सफल कार्रवाई पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’