सीधी पुलिस तबादला सूची: प्रशासकीय निर्णय या अंदरखाने की ‘पोस्टिंग पॉलिटिक्स’?

सीधी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी एक आदेश ने जिले में फिर से ‘पोस्टिंग पॉलिटिक्स’ की चर्चाओं को हवा दे दी है। आदेश क्रमांक 7280-A/2025 के तहत 11 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पदस्थ किया गया है। प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर यह फेरबदल किया गया है, लेकिन फील्ड से हटाकर लाइन पोस्टिंग और कुछ नामचीन चेहरों को फिर से फ्रंट सीट पर लाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 तबादला सूची: कौन कहां से कहां?

क्र. कर्मचारी का नाम पद वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 कन्हैया सिंह बघेल निरीक्षक रीडर शाखा थाना कोतवाली प्रभारी
2 रीता त्रिपाठी कार्यनिरीक्षक यातायात महिला थाना प्रभारी
3 अभिषेक उपाध्याय कार्यनिरीक्षक पुलिस लाइन यातायात प्रभारी
4 राजेश पाण्डेय कार्यनिरीक्षक थाना अमिलिया पुलिस लाइन
5 दीपक बघेल उपनिरीक्षक थाना मझौली थाना चुरहट प्रभारी
6 अतुल सिंह उपनिरीक्षक पुलिस लाइन थाना मझौली प्रभारी
7 विवेक द्विवेदी उपनिरीक्षक  थाना कोतवाली थाना कमर्जी प्रभारी
8 विशाल शर्मा उपनिरीक्षक चौकी सिहावल थाना अमिलिया प्रभारी
9 आकाश सिंह राजपूत उपनिरीक्षक पुलिस लाइन चौकी सिहावल प्रभारी
10 विकाश सिंह उपनिरीक्षक चौकी बहमनी थाना कोतवाली
11 भूपेन्द्र बागरी कार्यनिरीक्षक थाना सेमरिया चौकी बहमनी प्रभारी

किसे मिला ‘इनाम’, कौन हुआ ‘लाइन हाजिर’?

इन तबादलों में खास बात यह है कि कई अफसरों को पुलिस लाइन में भेजा गया है, जो सामान्यतः दंडात्मक या साइडलाइन पोस्टिंग मानी जाती है। वहीं, कुछ अफसर ऐसे भी हैं जिन्हें एक प्रतिष्ठित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दे दी गई, जबकि उनके नाम पहले भी विवादों में रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ तबादले प्रभावशाली नेताओं या प्रशासनिक अधिकारियों के दबाव में किए गए, जिनकी “सिफारिश” लाइन से निकालकर थाने में वापसी करवा रही है।

जनता का सवाल: कब रुकेगा ये तबादला तमाशा?

‘प्रशासकीय दृष्टि’ अब मज़ाक बनती जा रही है। बार-बार पसंद-नापसंद के आधार पर तबादले कर देना ना सिर्फ विभाग की छवि धूमिल करता है, बल्कि जमीनी कानून व्यवस्था पर भी असर डालता है। अब देखना होगा कि क्या डीजीपी स्तर पर इन तबादलों की समीक्षा होती है या यह मामला भी प्रशासनिक फाइलों में ही दबा रह जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’