मऊगंज का लाल हरियाणा में सड़क हादसे का शिकार: पलवल में ट्रक चालक जय कुमार तिवारी की दर्दनाक मौत

मऊगंज। मऊगंज जिले के दादर गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हरियाणा के पलवल जिले में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में मऊगंज निवासी 48 वर्षीय ट्रक चालक जय कुमार तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस खबर के बाद से दादर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा मृतक के बेटे सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि उनके पिता जय कुमार तिवारी पलवल से गुरुग्राम की ओर ट्रक लेकर जा रहे थे। रास्ते में आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में ओवरटेक किया और अचानक ब्रेक लगा दी। रफ्तार तेज होने के कारण जय कुमार अपने ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाए और पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जय कुमार तिवारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय हथीन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता की मौत की खबर मिलते ही मऊगंज से परिजन पलवल के लिए रवाना हो गए हैं।

दो अन्य हादसे भी आए सामने पलवल में इसी दिन दो अन्य सड़क हादसे भी हुए, जिसमें ट्रैक्टर की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घटना जनौली-बघौला मार्ग पर हुई, जबकि दूसरी मांदकोल-ककड़ीपुर मार्ग पर हुई, जिसमें एक 16 वर्षीय किशोर घायल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’