मऊगंज कलेक्टर का हंटर: लापरवाही पर 68 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति का नोटिस; नईगढ़ी परियोजना में मचा हड़कंप।

## मऊगंज में 68 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस, प्रशासन सख्त

**मऊगंज, 24 फरवरी 2026।** जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर **संजय कुमार जैन** ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। नईगढ़ी परियोजना अंतर्गत 68 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विभागीय समीक्षा बैठक में पाया गया कि कई केंद्रों पर शासकीय योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति नहीं हुई तथा कार्यक्रमों के संचालन में लापरवाही बरती गई। विशेष रूप से **लाड़ली लक्ष्मी योजना** और **प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना** के वार्षिक लक्ष्य अधूरे पाए गए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास **आशीष द्विवेदी** ने जानकारी देते हुए बताया कि नईगढ़ी परियोजना के अंतर्गत आने वाले अनेक ग्रामों और वार्डों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में पद से पृथक करने की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन के इस कदम को जिले में आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

मऊगंज,। जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों की लगातार मिल रही शिकायतों और लापरवाही की खबरों के बीच कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सख्त कदम उठाया है। नईगढ़ी परियोजना अंतर्गत 68 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पद से पृथक किए जाने का नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कई केंद्रों पर समय से आंगनवाड़ी नहीं खुलने, हितग्राहियों को निर्धारित सामग्री वितरण में अनियमितता और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उदासीनता की शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय समीक्षा बैठक में पाया गया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के वार्षिक लक्ष्यों की पूर्ति नहीं की गई और अन्य विभागीय कार्यक्रमों में भी गंभीर लापरवाही बरती गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आशीष द्विवेदी ने बताया कि अकौरी 1, अकौरी 2, भीर 1, भीर 2, भीर 3, भीर 4, जरकटी रामशरण, तेंदुआ, कशियार गांव 1, दुबहा मिनी, नकटा, बहेरा कोठार, सिगटी कला, बंधवा भाईवाट 1, बंधवा भाईवाट 2, जमुहरा, शाह, बर्रोहा 1, सिगटी नानकार, बर्रोहा 3, वार्ड 10, वार्ड 15, सुमेदा खुर्द, चमढिया, वार्ड 14, डाड़ी करण सिंह, करह 2, माड़ौ 1, माड़ौ 2, नदहा खुर्द, फूलकरण सिंह 1, छुहिया, शिवराजपुर 3, शिवराजपुर 1, शाहपुर 2, परसिया मुड़हान, पथरौड़ा कला, डिहिया 2, छिउलिहा, मड़ना 2, मड़ना 4, सुअरहा, मनकुआ, गेरुआरी पड़ान, उमरिया चैवान, गोंदरी, मड़ना 3, तिवरिगवॉ फुलैहार, जुड्मनिया रघुनाथ, सेनुआ 2, डिहिया पड़ान 2, बुड़वा मामला, हकरिया 2, बहेरा, हंडिया 2, नीवी 538, भदावल 1, छदनहाई, बदौआ 662, डाड़ी कला, गढ़वा लखन खोरिहान, डीही कोठार, बैजला 1, बैजला 2, खैरहाई, मौलिया, हकरिया और चपगवाँ केंद्रों की कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित कार्यकर्ताओं को पद से पृथक करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से जिले में आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’