मऊगंज ब्रेकिंग: सुलेन्द्र कुमार गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी; ‘वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश’ के मऊगंज जिलाध्यक्ष नियुक्त।

मऊगंज | अपनी सक्रिय कार्यशैली और समाज सेवा के लिए पहचाने जाने वाले मऊगंज के कद्दावर नेता श्री सुलेन्द्र कुमार गुप्ता को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ‘वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश’ के प्रदेशाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने सुलेन्द्र गुप्ता को मऊगंज जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। गौरतलब है कि सुलेन्द्र गुप्ता इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ है। उन्हें आए दिन मिलने वाली नई जिम्मेदारियां उनके बढ़ते राजनीतिक और सामाजिक कद का प्रमाण हैं।

संगठन का पंचायत स्तर तक होगा विस्तार:

प्रदेशाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, सुलेन्द्र गुप्ता से आग्रह किया गया है कि वे मऊगंज जिले में संगठन के दायित्वों का निर्वहन करें और समाज सेवा के इस अनूठे प्रयास में अपना पूर्ण योगदान दें। संगठन का मुख्य लक्ष्य वैश्य महासम्मेलन के विस्तार को पंचायत स्तर तक ले जाना है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को जल्द ही वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा कर जिला कार्यकारिणी का प्रस्ताव प्रदेश कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

वैश्य हितों की रक्षा ही मुख्य उद्देश्य:

संगठन का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज के हितों की रक्षा करना और उनमें सुरक्षा का भाव पैदा करना है। सुलेन्द्र गुप्ता की नियुक्ति पर वैश्य समाज के लोगों का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से समाज संगठित होगा और विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।

शुभकामनाओं का दौर शुरू:

सुलेन्द्र गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और वैश्य समाज के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। नियुक्ति की प्रतिलिपि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री संदेश जैन, संगठन महामंत्री श्री विजय झांझरी और जिला प्रभारी श्री प्रमोद कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’