लौर थाना क्षेत्र में बाइक हादसा: पुल के गड्ढे से महिला गंभीर घायल

मऊगंज। लौर थाना क्षेत्र के ढेरहई गांव में रविवार शाम लगभग 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास स्थित पुल पर बने गहरे गड्ढे के कारण एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर उछल गई, जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीतापुर निवासी राजन कोल अपने पति गुलाब कोल के साथ कसियार गांव स्थित मायके जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक ढेरहई गांव के पुल के पास पहुँची, पुल की जर्जर स्थिति और बड़े गड्ढे से बाइक जोर से उछली। अचानक हुए झटके से पीछे बैठी राजन कोल संतुलन खो बैठीं और सड़क पर गिर गईं।

गिरने के बाद महिला सड़क पर ही तड़पती रहीं। हादसे में राजन कोल के सिर के साथ-साथ शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी और घायल महिला को लौर 108 की मदद से मऊगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक बताई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही लौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जांच शुरू कर दी। पुल की खराब हालत और गड्ढों की वजह से क्षेत्र में पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’