डिलहा में 17 वर्षीय किशोर की फायरिंग, पुलिस ने हिरासत में लिया

मऊगंज। नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम डिलहा में गुरुवार दोपहर मामूली विवाद ने अचानक खतरनाक मोड़ ले लिया। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह देने पर एक 17 वर्षीय किशोर इतना भड़क गया कि घर से कट्टा लेकर आया और चौराहे पर दो राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कुछ समय के लिए पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फरियादी देवेश कुमार उपाध्याय (22) निवासी डिलहा ने पुलिस को बताया कि वह अपने जीजा विजय तिवारी के साथ गांव के चौराहे पर किराना सामान लेने गए थे। विजय तिवारी ने अपनी बाइक दुकान के सामने खड़ी की थी। इसी बीच डिलहा निवासी एक किशोर कार से वहां पहुंचा। कार का बाइक के लेगगार्ड से हल्का टकराव हो गया। इस पर विजय ने उसे वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी, तो किशोर गाली-गलौज करने लगा और विवाद बढ़ गया।

विवाद के दौरान किशोर वहां से अपने घर गया और थोड़ी देर बाद कट्टा लेकर लौट आया। आते ही उसने सबके सामने दो राउंड फायर कर दिए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद सुभाष मिश्रा और लवकुश मिश्रा ने बीच-बचाव किया। जाते समय किशोर ने धमकी दी — “आज तो बच गए, अगली बार जान से खत्म कर दूंगा।”

घटना की जानकारी मिलने पर नईगढ़ी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी किशोर के खिलाफ अपराध क्रमांक 493/25 दर्ज किया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 125, 351(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कट्टा बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी किशोर इसके पहले भी एक गंभीर मामले में फरार चल रहा था। जून महीने में खैरहाई गांव में हुए पिस्टल हमले के मामले (अपराध क्रमांक 256/25) में भी उसी पर गोली चलाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस अब दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही है। किशोर होने के कारण उसके खिलाफ कार्रवाई किशोर न्याय अधिनियम के तहत की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’