सागर में दर्दनाक सड़क हादसा: बस पलटी, कंडक्टर की मौत, 16 यात्री घायल

 सागर, मध्यप्रदेश- मध्यप्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को दहला दिया। छतरपुर से जबलपुर जा रही एक यात्री बस अचानक संतुलन खो बैठी और पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि बस के परिचालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। सात यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें तत्काल सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह हादसा शाहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत साठिया घाट के पास उस समय हुआ, जब सिंह ट्रैवल्स की बस (क्रमांक MP 21 P 0786) जबलपुर की ओर जा रही थी। बताया गया कि बस ड्राइवर ने मोड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रक को साइड देने की कोशिश की, लेकिन स्टीयरिंग से नियंत्रण हटते ही बस सड़क किनारे पलट गई।

घटना होते ही बस में सवार करीब दो दर्जन यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अधिकतर यात्री दमोह जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही शाहगढ़ और हीरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

बस कंडक्टर दामोदर सिंह, निवासी टेड़ाआम (बटियागढ़), की हालत गंभीर थी — पैर पूरी तरह कट चुका था। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला यात्री रमा असाटी (50 वर्ष, निवासी दमोह) का हाथ कलाई के ऊपर से कट गया। उन्हें भी सागर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य घायलों में बड़ी बहू, सत्यराज तिवारी, लक्ष्मण अहिरवार, गणेश लोधी, शुभम तिवारी, वैजनाथ अहिरवार और अभिषेक मानक का नाम शामिल है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया।

रातभर राहत कार्य चलता रहा और शनिवार सुबह बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। मृतक कंडक्टर के शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

फिलहाल पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें

जीते जी तो नरक झेला, अब मरने के बाद भी चैन नहीं!’ ग्राम पंचायत सीतापुर के डूडा दुआरी गाँव में 8 सालों से लटका है श्मशान घाट का निर्माण, गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सिंगरौली से लापता हुआ 6-चक्का ट्रक मऊगंज के सीतापुर में मिला लावारिस; चोरों ने उड़ाया ₹50,000 का माल, 2 बैटरियां और 250 लीटर डीजल पार; GPS से तलाशते हुए यहाँ तक पहुँचे ट्रक मालिक, थाना प्रभारी राम सिंह का बयान भी आया सामने

मध्य प्रदेश में दिव्यांगों के संवैधानिक अधिकारों की धज्जियाँ! ‘बाबाजी विश्वनाथ’ बस संचालक ने दिव्यांग कार्ड दिखाने पर भी नहीं दी 50% किराए की छूट, वसूला पूरा किराया; क्या मोहन यादव सरकार की साख सिर्फ कागजों पर है?

मऊगंज कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस के सामने से पुलिस की ही 2 गाड़ियों की बैटरियां पार; 24 घंटे की सुरक्षा और सीसीटीवी के दावों की चोरों ने निकाली हवा, महकमे में मचा हड़कंप, जनता पूछ रही— ‘जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?’