पीएम किसान सैचुरेशन ड्राइव में लापरवाही भारी पड़ेगी, किसान 31 मई तक e-KYC, बैंक लिंकिंग और भूलेख सत्यापन जल्द करें वरना अगली किस्त से वंचित हो सकते हैं

किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 20वीं किस्त जून-जुलाई 2025 में आने वाली है, लेकिन सरकार ने साफ़ कर दिया है कि अब योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि किसान 31 मई तक अपनी e-KYC पूरी कर लें, आधार नंबर से बैंक खाते को लिंक कर लें और जमीन के रिकॉर्ड की सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर लें। अगर आपने अबतक यह महत्वपूर्ण काम नहीं किया, तो अगली किस्त की राशि आपके खाते में नहीं आएगी।कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने ‘पीएम किसान सैचुरेशन ड्राइव’ की शुरुआत की है, जो 31 मई तक चलेगी। इसका उद्देश्य है कि योजना का फायदा उन तक पहुंचे जो पात्र हैं, और उन लोगों को बाहर किया जाए जो अपात्र हैं। साथ ही नए किसानों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा ताकि कोई भी किसान इस 2000 रुपये की आर्थिक मदद से वंचित न रहे।यहाँ तक कि NPCI DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) ऑप्शन ऑन करना भी अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपने इसे ऑन नहीं किया, तो भी आपकी अगली किस्त फंस सकती है। अब सवाल यह उठता है कि इतने बड़े पैमाने पर चल रही योजना में किसान स्वयं जिम्मेदारी क्यों नहीं ले रहे? बार-बार चेतावनी देने के बावजूद लाखों किसान e-KYC, आधार बैंक लिंकिंग और भूलेख सत्यापन के लिए अनदेखी कर रहे हैं। यह केवल खुद किसानों के लिए समस्या नहीं बल्कि सरकार की योजना के सुचारू क्रियान्वयन में भी बाधा है।

PM किसान योजना की महत्वपूर्ण जानकारियां:

  • योजना के तहत पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है।

  • 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी हुई थी, जिसमें 9.8 करोड़ किसानों को लाभ मिला था।

  • अब जून-जुलाई 2025 में 20वीं किस्त आने वाली है।

किसान अपना नाम लिस्ट में ऐसे चेक करें:

  1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

  2. ‘Farmers Corner’ सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. ‘Beneficiary List’ पर जाएं।

  4. अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।

  5. ‘Get Report’ पर क्लिक करें, आपकी लिस्ट सामने आ जाएगी।

अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आपके खाते में रकम आएगी, वरना नहीं।

e-KYC और बैंक लिंकिंग कैसे करें:

  • पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर ‘Farmers Corner’ में जाएं।

  • ‘e-KYC’ ऑप्शन चुनें।

  • अपना आधार नंबर डालकर OTP प्राप्त करें।

  • OTP भरें और सबमिट करें।

समस्या होने पर संपर्क करें:

  • ईमेल: pmkisan-ict@gov.in

  • हेल्पलाइन: 155261 या 1800115526 (टोल फ्री)

  • फोन: 011-23381092

सरकार बार-बार किसानों को सचेत कर रही है कि योजना का लाभ पाने के लिए यह जरूरी है कि वे अपनी ज़िम्मेदारी खुद उठाएं। अब और देरी करना महंगा साबित हो सकता है। 31 मई के बाद किसी भी किसान को छूट नहीं दी जाएगी। इसलिए जो किसान अभी तक e-KYC, बैंक लिंकिंग या भूलेख सत्यापन नहीं करवा पाए हैं, वे तुरंत इन कदमों को पूरा करें, वरना वे अगली किस्त से वंचित रह जाएंगे। किसान भाईयों, यह आपकी मेहनत की कमाई है, इसे जाने मत दें। योजना सरकार की नहीं, आपकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें