
मऊगंज में 4 मार्च को ‘ड्राई डे’: होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, कलेक्टर ने जारी किए सख्त आदेश
मऊगंज जिले में होली का पर्व शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाए, इसे सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय कुमार जैन ने आगामी 4 मार्च को, जिस दिन रंग खेला जाएगा, पूरे जिले में शराब की दुकानों को बंद रखने का आधिकारिक आदेश



