
मध्य प्रदेश
देवतालाब की राजनीति में नया मोड़, उदय प्रकाश सिंह ‘मंटू’ ने ज्वाइन की बसपा
मऊगंज। देवतालाब विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में शुक्रवार को एक नया घटनाक्रम सामने आया। स्थानीय स्तर पर सक्रिय राजनीतिक चेहरा माने जाने वाले उदय प्रकाश सिंह ‘मंटू सिंह’ ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके पार्टी में शामिल होने के बाद क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई
