
मध्य प्रदेश
लंबित शिकायतों पर कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त, निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों को मिलेगा नोटिस
मऊगंज। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों और आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकृत किया जाए और अनावश्यक रूप से लंबित मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
