गढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली; नकदी और सोने की अंगूठी लूटी
रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगांव भटवा में दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। चार पहिया वाहन से आए पांच हथियारबंद बदमाशों ने राह चलते युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने विकास सिंह बघेल पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके दाहिने पैर
