
मध्य प्रदेश
बेटे का बर्थडे मनाने पहुंचे थे वाटर पार्क, परिवार को मिली लात-घूंसे की सौगात – सुरक्षा कर्मियों की बर्बरता पर डीआईजी ने लिया संज्ञान
रीवा-सतना सीमा पर बसा ‘वेकेशन वैली वाटर पार्क’ एक बार फिर सवालों के घेरे में है, लेकिन इस बार कारण सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि खुलेआम गुंडागर्दी है। रीवा शहर के नेहरू नगर निवासी और रेस्टोरेंट संचालक परिणय जौहरी अपने परिवार के साथ बेटे सारांश जौहरी का जन्मदिन मनाने के लिए बेला स्थित वेकेशन वैली वाटर
