
भिंड
माकपा एवं किसान सभा का प्रदर्शन: खाद संकट और कानून व्यवस्था पर गरजे किसान
भिंड।बीते कई दिनों से जारी खाद संकट और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और मध्यप्रदेश किसान सभा ने संयुक्त रूप से बड़ा प्रदर्शन किया। किसान संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गोहद स्थित राइस मिल के सामने किसानों के बीच धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में लाल झंडे और
